Raj Mission Computer Training Institute (Established: 3 January 2008 | Registered Under Society Act 1860) Reg.2491

Raj Mission Computer Training Institute (R.M.S.P.E.S.S) एक अग्रणी और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्था है, जिसकी स्थापना 3 जनवरी 2008 को की गई। यह संस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत है।

हमारा संस्थान पिछले 17 वर्षों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों, विशेष रूप से जनपद गोंडा के रुपईडीह ब्लॉक में कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। हम गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करके युवाओं को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार बना रहे हैं।

यहाँ पर BCC, CCC, CCC+, ECC जैसे कोर्सेस जो कि भारत सरकार के अंतर्गत NIELIT (National Institute of Electronics and Information Technology) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं, का प्रशिक्षण अनुभवी एवं योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाता है।

हमारा उद्देश्य न केवल डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है, बल्कि छात्रों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें सरकारी, निजी एवं स्वरोजगार के क्षेत्रों में सक्षम बनाना भी है।

> 🎯 हमारा मिशन:
“ग्राम-ग्राम तक डिजिटल शिक्षा पहुँचाकर, डिजिटल भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी।”

📍 स्थान: Raj Mission Computer Training Institute, Rupaideeh Block, Main Gate Gonda (U.P.) 271122
👨‍💼 Chairman: Mr. Rajesh Kumar Verma
🎓 (BCA, MCA,Management of NGO – Lucknow University, Lucknow)
📞 संपर्क: +91 9415601311